फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Appointment of Pharmacist in District Jail on the orders of Administrative Justice

प्रशासनिक न्यायमूर्ति के आदेश पर जिला जेल में फार्मासिस्ट की हुई नियुक्ति

Sun, 27 Mar 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Appointment of Pharmacist in District Jail on the orders of Administrative Justice
उच्च न्यायालय इलाहाबाद लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति तथा जिले के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने रविवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायमूर्ति को पता चला कि जिला जेल के अस्पताल में एक वर्ष से फार्मासिस्ट का पद खाली है। इस पर उन्होंने तत्काल फोन पर उच्चाधिकारियों से बात की और फार्मासिस्ट की नियुक्ति करने का आदेश दिया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति के आदेश पर तत्काल बस्ती जिला कारागार में कार्यरत फर्मासिस्ट दिवाकरधर द्विवेदी की नियुक्ति का आदेश जारी कर उन्हें वहां से कार्यमुक्त कर जिला कारागार मऊ में कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में न्यायमूर्ति ने जिला कारागार के सभी बैरकों का निरीक्षण कर कैदियों का हाल जाना तथा उनके मामलों की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा को निर्देशित किया कि जिन कैदियों का मामला उच्च न्यायालय में लंबित है, उनकी सूची उन्हें उपलब्ध कराएं। वह अपने स्तर से उनके मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे ताकि उन्हें शीघ्र न्याय मिल सके। प्रशासनिक न्यायमूर्ति के औचक निरीक्षण से जेल के अधिकारियों के हाथ-पांव फूले रहे। बता दें कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति व जिले के प्रशासनिक न्यायाधीश राजीव सिंह ने शनिवार को दीवानी कचहरी का निरीक्षण किया। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं से मुलाकात की। रविवार को उन्होंने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया जिसमें जिला जेल के अंदर महिला बैरक, नव वयस्क बैरक तथा अन्य बैरकों का जायजा लिया। बैरकों में रह रहे कैदियों से बातचीत कर उनके मामलों की प्रगति की जानकारी ली। न्यायमूर्ति ने जेल के अंदर भोजनालय, अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में रह रहे सभी कैदियों से बारी-बारी उनका हाल जाना। उनके मामलों में हो रही पैरवी के बाबत भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान न्यायमूर्ति को बताया गया कि जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट का पद एक वर्ष से रिक्त है। इस पर न्यायमूर्ति ने तत्काल उच्चाधिकारियों से फोन पर बात की। न्यायमूर्ति दीवानी कचहरी और जेल की व्यवस्था से संतुष्ट हुए तथा सभी न्यायिक अधिकारियों और जेल के अधिकारियों के कार्यों की सराहना की। इस दौरान जिला जज रामेश्वर, एडीजे बुद्धि सागर मिश्रा, परिवार न्यायालय के अपर प्रधान न्यायाधीश आनंद प्रकाश सिंह, एडीजे दिनेश चौरसिया, सीजेएम फर्रुख इनाम सिद्दीकी, सचिव कुवंर मित्रेश सिंह कुशवाहा, जेल अधीक्षक तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed