फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Anuradha and Krishika won silver medals in the yoga asana competition.

Mau News: योगासन प्रतियोगिता में अनुराधा और कृषिका ने जीता सिल्वर मेडल

Tue, 29 Sep 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Anuradha and Krishika won silver medals in the yoga asana competition.
कोपागंज ब्लाक के  भार​थिया कादीपुर प्राथमिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को पुर
कोपागंज। उच्च प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर की छात्राओं अनुराधा चौहान और कृषिका चौहान ने माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय योगासन प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। दोनों छात्राओं ने अंडर-14 बालिका संवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज फैजुल्लाहपुर के परिसर में आयोजित जनपदीय योगासन प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर की अनुराधा चौहान और कृषिका चौहान ने कोच एवं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित रामनिवास मौर्य के नेतृत्व में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। दोनों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन

मंगलवार को विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापिका मीना राय ने दोनों छात्राओं और योगा टीम को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक सहेंद्र कुमार सिंह, शिवाकांत सिंह, कमलेश कुमार, अरविंद आर्य, भोला यादव आदि लोगों ने दोनों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed