फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Antigase test suspected due to early report

जल्द रिपोर्ट के चलते एंटीजेज टेस्ट को संदिग्ध दे रहे वरीयता

Sat, 07 Nov 2020 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Antigase test suspected due to early report
मऊ। जिले में बीते एक माह से कोरोना संक्रमण का ग्राफ में कमी आई है। नवंबर माह में बीते छह दिनों में मात्र 25 मरीज मिले हैं। जबकि इस दौरान पांच हजार से ज्यादा संदिग्धों की रिपोर्ट आई। इसमें 60 फीसदी रिपोर्ट एंटीजेन टेस्ट की थी। कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर प्रतिदिन गठित दस मेडिकल टीम द्वारा एक हजार से ज्यादा संदिग्धों की जांच की जा रही है। दस मिनट के अंदर ही रिपोर्ट मिलने के चलते लोग एंटीजेन टेस्ट को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे है।
विज्ञापन

जिले में अप्रैल से शुरू हुआ कोरोना संक्रमण का ग्राफ थमता नजर आ रहा है। नवंबर माह में छह दिन में 25 मरीज मिले हैं, वहीं अक्तूबर माह में भी अन्य माह के सापेक्ष कम मरीज मिले थे। सकारात्मक बात है कि जितनी संख्या में मरीज मिल रहे हैं उससे ज्यादा संख्या में मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे है। दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा संदिग्धों की जांच आरटी- पीसीआर, रैपिड एंटीजन टेस्ट और ट्रूनाट जांच से की जा रही है। अब तक एक लाख 65 हजार से ज्यादा संदिग्धों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार तक मिले कुल संक्रमित मरीज 2785 में 2689 मरीज ठीक हो चुके है। वहीं वर्तमान में 60 सक्रिय मरीज है, इसमें 39 होम आईसोलेशन में इलाज करा रहे है। जबकि 36 मरीजों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण का ग्राफ अक्तूबर माह से कम हो रहा है। कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर प्रतिदिन एक हजार से संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

98,663 लोगों ने कराया एंटीजेन जांच
मऊ। एंटीजेन टेस्ट में दस मिनट के अंदर ही रिजल्ट पता चलने के चलते अन्य टेस्ट के बजाए इसे ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। जिले में तीन माह पहले शुरू हुए एंटीजेन टेस्ट में में शुक्रवार तक 98 हजार 663 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया जा चुका हैं। इसमें 1571 संक्रमित मिले। वहीं 17 मार्च से शुरू हुआ आरटीपीसीआर जांच के तहत 65 हजार 607 लोगों का सैंपल पहले बीएचयू तथा वर्तमान में लखनऊ लैब में भेजा गया है। इसमें 62 हजार 614 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है, इसमें 61 हजार 462 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। जबकि 2 हजार 993 लोगों का सैंपल प्रतिक्षारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed