फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Answer sheets will be under the supervision of static magistrate

स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में रहेंगी उत्तरपुस्तिकाएं:

Sun, 09 Feb 2025 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Answer sheets will be under the supervision of static magistrate
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू होने में 14 दिन ही शेष हैं। 10 फरवरी से उत्तरपुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों पर भेजी जाएंगी। स्ट्रांग रुम रखी उत्तरपुस्तिकाएं स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में रहेंगी। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्तर से तैयारी कर ली गई है। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 39213, इंटरमीडिएट में 39773 सहित 78986 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 24 फरवरी से होंगी। लेकिन परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की तैयारी तेजी से चल रही है। इसके लिए जिले में 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 39213, इंटरमीडिएट में 39773 सहित 78986 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। विभाग की तरफ से 10 से 14 फरवरी तक उत्तरपुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों पर भेजे जाएंगेे।
विज्ञापन

उत्तरपुस्तिकाएं स्ट्रांग रूम में स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में रहेंगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डरयुक्त सीसी कैमरे लगाए गए हैं। त्रिस्तरीय कंट्रोल रूप से परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मानीटरिंग की जाएगी। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा पर नजर रखने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट को लगाया गया है।इसके अलावा बोर्ड परीक्षा पर नजर रखने के लिए बोर्ड मंडलस्तर के पर्यवेक्षकों को लगाया गया है। इसके साथ ही जिलास्तरीय 17 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह का कहना है कि 10 से 14 फरवरी तक उत्तरपुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों पर भेजे जाने के मामले में केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed