फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Another vehicle hit the bike of a mason going for work from behind

Mau: मजदूरी के लिए जा रहे राजगीर मिस्त्री की बाइक को पीछे से दूसरे वाहन ने मारी टक्कर,एक की मौत

Fri, 01 Nov 2024 09:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 01 Nov 2024 09:07 PM IST
सार

रायपुर बाजार में दो बाइक की आपस में टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर बैठे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। बताते चलें कि मृतक और उसके साथी राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। अन्य घायलों का ईलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Another vehicle hit the bike of a mason going for work from behind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ स्थित चिरैयाकोट थाना क्षेत्र रायपुर बाजार के पास शुक्रवार को मजदूरी करने जा रहे एक बाइक पर तीन सवार युवक को पीछे से जा रही दूसरी बाईक पर सवार दो युवकों की बाइक से गाजीपुर आजमगढ़ मार्ग पर जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें पांचों घायल हो गए। आस पास के लोगो से मिली जानकारी से मौके पर पहुंचे परिजनों ने उनको चिरैयाकोट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहा पर एक की स्थित नाजुक देख चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जिसकी आजमगढ़ के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान शाम चार बजे मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मंच गया। थाना क्षेत्र के ग्राम भटौली का रहने वाला विशाल राम शुक्रवार की सुबह एक बाइक पर गांव के दो और साथियों राजा राम और गोलू राम को लेकर रायपुर पलिया गांव में जा रहा था। मुख्य मार्ग से राजगीर की मजदूरी करने वाली जगह वाले मार्ग पर जाने के लिए जैसे ही बाइक को घुमाया पीछे जा रही एक दूसरी बाइक पर सवार संतोष राम,अवनीश राम से जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


जिसमें सभी लोग घायल हो गए। जिसमें विशाल के सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उसे आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी योगेश यादव ने बताया कि मौत की जानकारी हुई है। लिखित सूचना मिलने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed