{"_id":"57a4dab94f1c1bb5602ba296","slug":"announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाति सिंह को न्याय दिलाने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाति सिंह को न्याय दिलाने का ऐलान
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 05 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
सम्मेलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दयाशंकर सिंह की पत्नी, बेटी और मां पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर क्षत्रिय समाज के लोगों ने शुक्रवार को पालिका कम्युनिटी हाल में बसपा के विरुद्ध हुंकार भरी। बसपा के पूर्व प्रादेशिक सेक्टर कोआर्डिनेटर अजय सिंह एडवोकेट को पार्टी छोड़ने के लिए कार्यक्रम में तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। क्षत्रिय समाज के लोगों ने स्वाती सिंह को न्याय दिलाने का संकल्प लिया और संघर्ष का ऐलान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीकृष्ण सिंह ने कहा कि क्षत्रियों का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। उसने कभी भी मान, सम्मान और स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। दयाशंकर सिंह की मंशा बसपा मुखिया को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। राजनीतिक लाभ लेने के लिए बसपा ने उनके बेटी, पत्नी एवं मां के विरुद्ध अपशब्दों की झड़ी लगा दी। बसपा से इस्तीफा देने वाले अजय सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज का बेटी के अपमान पर खून खौल रहा है।
स्वाती सिंह के बेटी के अपमान का बदला क्षत्रिय समाज बसपा को सबक सिखाकर लेगा। कहा कि बसपा में उनका पहले से ही दम घुट रहा था लेकिन जब एक क्षत्रिय को बसपा नेताओं ने बिना किसी ठोस कारणों के ना सिर्फ जेल तक भेजवाया बल्कि उसकी बेटी, मां और पत्नी पर अपशब्दों की बारिश की उससे क्षुब्ध होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया।