फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Angry youths poison poison after refusing to meet girlfriend, one dead

प्रेमिका के मिलने से इंकार करने पर क्षुब्ध युवकों ने खाया जहर, एक की मौत

Tue, 22 Sep 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Angry youths poison poison after refusing to meet girlfriend, one dead
बुलाकर मिलने नहीं आईं प्रेमिकाएं तो
विज्ञापन

दो युवकों ने खाया जहर, एक की मौत
- एक की हालत गंभीर, दोनों युवक बलिया जिले के निवास
-मृत युवक के पिता ने दोनों युवतियों के विरुद्घ दर्ज कराया
-आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
रानीपुर। थाना क्षेत्र के खंडेरायपुर गांव के रामलीला मैदान में मंगलवार की सुबह दो युवकों के जहर खाने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को देकर जब दोनों को उपचार के अस्पताल भेजा गया जहां एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक ने बताया कि दोनों अपनी प्रेमिका से मिलने आए थे। लेकिन प्रेमिकाओं ने मिलने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों ने सल्फास खा लिया। वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए बीएचयू भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे युवकों के परिवारीजन में से मृत युवक के पिता ने घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें दोनों की प्रेमिकाओं को आरोपित किया।
मृत युवक विशाल गुप्ता (18) पुत्र गोरखनाथ बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के लखौलियां गांव का निवासी था, जबकि अर्ध मूर्छित मिला युवक बिट्टू (20) पुत्र संतोष सिकंदरपुर थाने के मुड़ियापुर गांव का निवासी है। अर्ध मूर्छित युवक ने बताया कि रानीपुर थाना क्षेत्र के खंडेरायपुर गांव निवासी युवतियों से उनका और उसके मर चुके मित्र का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान उनकी प्रेमिकाओं ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन

बिट्टू के अनुसार वह विशाल के साथ घर से निकला, बस में सवार होकर दोनों मऊ पहुंचे, इसके बाद आटो करके खंडेरायपुर पहुंचे। इस दौरान रात के दस बज रहे थे। गांव के रामलीला मैदान में पहुंचकर दोनों अपनी अपनी प्रेमिकाओं को फोन मिलाए। लेकिन दोनों आने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों ने प्रेमिकाओं को धमकी दिया कि नहीं आने पर जहर खाकर जान दें देंगे। प्रेमिकाओं पर इसका कोई असर नहीं हुआ, इस पर दोनों ने पास में रखें सल्फास की गोली निगल ली। कुछ ही देर में दोनों की हालत खराब होने लगी। इस दौरान विशाल की मौत हो गई, जबकि बिट्टू बेहोश अवस्था में पड़ा था। सुबह लोगों ने दोनों युवकों को मैदान में गिरा देखा। पास जाने पर सल्फास की दुर्गंध से लोग समझ गए कि युवकों ने जहर खाया है। इसके बाद इस घटना की जानकारी गांव के लोगों को हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ युवकों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था किया। इस दौरान पता चला कि विशाल की मौत हो चुकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना युवकों के परिवारीजन को दिया। मौके पर पहुंचे विशाल के पिता ने घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को पत्र सौंपा। इसमें मृत और बेहोश युवक की प्रेमिकाओं को आरोपित किया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट आत्महत्या के लिए प्रेरित करने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed