{"_id":"6392342e65792a5fe731faa6","slug":"angry-youth-threatened-blo-due-to-deletion-of-name-from-voter-list-mau-news-vns6876082130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मतदाता सूची से नाम कटने से नाराज युवकों ने दी बीएलओ को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मतदाता सूची से नाम कटने से नाराज युवकों ने दी बीएलओ को धमकी
विज्ञापन
मतदाता सूची से फर्जी नामों को काटे जाने से नाराज कुछ युवकों ने बीएलओ को स्कूल पर पहुंचकर धमकी दी है। इस बाबत बीएलओ ने पुलिस को तहरीर दी है।
हाफिजपुर माध्यमिक विद्यालय के हेडमास्टर को बीएलओ बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ जिले के निवासी कुछ लोगों के नाम पिछली बार गलती से मतदाता सूची में जुड़ गया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद जांच कर फर्जी नामों को सूची से हटाया गया है। बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे नगर पंचायत की सीमा से सटे तेलहुआ गांव के कुछ युवक उनके स्कूल पर पहुंचे। युवकों ने उनसे मतदाता सूची से नाम काटने पर आक्रोश जताया। और नामों को वोटर लिस्ट में फिर से अंकित कराने का दबाव बनाया। हेडमास्टर ने असमर्थता जताई तो धमकी देने लगे।
पुलिस को दी गई तहरीर में बीएलओ ने बताया कि सुबह विद्यालय में वह विद्यालय का कार्य कर रहे थे। तभी नगर पंचायत की सीमा से सटे आजमगढ़ के जहानागंज थाना के टेलहुआ चकवली गांव निवासी कुछ युवक पहुंचे। युवकों ने मतदाता सूची में फिर से नाम न जोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना प्रभारी कमला पटेल किसी प्रकार की तहरीर मिलने की जानकारी नहीं होने की बात कही।