फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Angry villagers sat on hunger strike due to non-hearing of land dispute

डीजे की धुन पर नाचने के विवाद में दूल्हे के भाई की पिटाई, चार पर केस

Thu, 16 Jun 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers sat on hunger strike due to non-hearing of land dispute
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम सरसेना में बुधवार की रात आई बारात में जे की धुन पर नाचने को लेकर घराती और बाराती पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। इस विवाद में मनबढ़ों ने दूल्हे के भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने सरसेना चौकी की पुलिस को चार हमलारोपियों के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। जनपद आजमगढ़ के थाना जहानागंज का गांव टिसौरा से बारात थाना क्षेत्र के सरसेना गांव निवासी उमेश पासवान के घर आई हुई थी। बारात आगमन के समय डीजे के गाने की धुन पर नाचने की बात को लेकर दूल्हे के बड़े भाई अर्जुन पासवान से सरसेना निवासी महेश राम, पंकज राम, घुरहू राम और बिकानु राम से विवाद हो गया। आरोप है कि इन मनबढ़ों ने दूल्हे के बड़े भाई अर्जुन पासवान को लात मुक्का से मारपीट कर घायल कर दिया। अर्जुन पासवान ने रात में ही सरसेना पुलिस चौकी पर पहुंच कर मारने वाले चारो लोगो के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सुबह बृहस्पतिवार को घायल को जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस आरोपियो की धर पकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed