फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Angered farmer started buying on the warning of wheat burning

गुस्साए किसान के गेहूं जलाने की चेतावनी पर शुरू हुई खरीद

Wed, 02 May 2018 10:45 PM IST
mau
mau Updated Wed, 02 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Angered farmer started buying on the warning of wheat burning
गेहूं की खरीद - फोटो : अमर उजाला
फतहपुर मंडाव ब्लाक दुबारी गांव स्थित गेंहू क्रय केंद्रों पर बीते 15 दिनों से गेंहू की खरीद ठप है। जबकि मौसम के बदलते मिजाज से परेशान किसानों के दिलों की धड़कनें बढ़ती जा रही। जबकि गुहार लगाने के बाद भी विभाग के अधिकारियों को किसानों की समस्या से कोई सरोकार नहीं। इससे नाराज होकर बुधवार को एक किसान ने  जिला प्रबंधक पीसीएफ को फोन कर चेतावनी दी कि वह अपना गेहूं क्रय केंद्र पर जलाएगा और खुद भी उसी आग में आत्मदाह कर लेगा। इसके बाद महकमा हरकत में आया और जिला प्रबंधक और जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ट्रक लेकर क्रय केंद्र पर पहुंच गए। इसके बाद तो चेतावनी देने वाले किसान के गेहूं की तौल की कवायद शुरु की गई। 
विज्ञापन

 
 स्थानीय साधन सहकारी समिति के गेहूँ क्रय केंद्र पर गेहूँ का डिलीवरी नहीं होने के कारण पंद्रह दिनों से गेहूं की खरीद नहीं हो रही है। इससे नाराज दुबारी के किसान लाल बहादुर सिंह ने जिला प्रबंधक पीसीएफ को फोन कर अपना गेहूं जलाने के साथ की खुद भी उसमें आत्मदाह कर लेने की चेतावनी दे डाली। इस किसान ने तौल न होने पर तहसील से लेकर सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत कर चुुका था। इसके बाद भी गेहूँ का तौल नहीं हुई तो गुस्साए किसान ने जिला प्रबंधक जयश्री प्रसाद  को  फोन कर चेतावनी दी कि यदि हमारे गेहूँ की खरीद नहीं हुई तो क्रय केन्द्र पर अपना गेहूँ जलाऊंगा और आत्म दाह कर लूंगा।
विज्ञापन


जिला प्रबंधक पीसीएफ ने किसान से कहा कि केवल दो घंटे की मोहलत दीजिए । मैं ट्रक की व्यवस्था करता हूँ। जब गोदाम से गेहूँ का उठान हो जायेगा तो गोदाम में जगह हो जायेगी और उसके साथ ही गेहूँ तौल करके गोदाम में गेहूँ रख दिया जायेगा। उसके कुछ ही देर बाद क्रय केन्द्र प्रभारी सचिव सतीश चन्द्र श्रीवास्तव किसान लालवहादुर सिंह के घर पहुँच गए और गेहूं तौल करने का आश्वासन दिया। इसके महज एक घंटे बाद ही जिला प्रबंधक पीसीएफ को साथ लेकर जिला खाद़्य एवं विपणन अधिकारी दिनेश कुुमार तिवारी साथ में ट्रक लेकर क्रय केंद्र पर पहुंच गए। अधिकारियों ने किसान को आश्वासन दिया कि इस ट्रक पर गोदाम से गेहूं लोड होते ही जगह खाली होने पर आप के गेहूं की तौल कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed