{"_id":"66e482b699df8cda76016ae6","slug":"angered-by-brothers-rape-sister-committed-suicide-bail-application-rejected-mau-news-c-295-1-svns1028-117755-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सगे भाई ने बहन से किया था दुष्कर्म, क्षुब्ध होकर लड़की ने की थी खुदकुशी; जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सगे भाई ने बहन से किया था दुष्कर्म, क्षुब्ध होकर लड़की ने की थी खुदकुशी; जमानत अर्जी खारिज
Sat, 14 Sep 2024 09:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 09:46 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बहन से दुष्कर्म करने वाले भाई की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। पिता की शिकायत पर बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
बहन से दुष्कर्म के आरोपी सगे भाई की शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामेश्वर ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। जिला जज ने यह आदेश बचाव पक्ष के तर्कों को सुनने और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद पारित किया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। आरोपी की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई।
विज्ञापन
अभियोजन के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर 27 अगस्त को शहर कोतवाली पुलिस ने उसके ही सगे बेटे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। पिता का आरोप है कि उसके बेटे ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इस घटना से उसकी बेटी इतनी आहत हुई कि उसने 27 अगस्त को आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि भाई द्वारा बहन से दुष्कर्म करने की घटना उसकी पत्नी ने ही उसे बताई थी। उधर इस मामले में आरोपी की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। जिसे सुनवाई के बाद जिला जज ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दिया।
विज्ञापन