{"_id":"5867f87d4f1c1b7b25eeb8e7","slug":"anger-burst-against-illegal-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के खिलाफ फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के खिलाफ फूटा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब के खिलाफ गांव में प्रदर्शन करतीं महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कच्ची शराब के चलते गत दिनों दो व्यक्तियों की मौत के बाद महिलाओं का गुस्सा फूटा पड़ा। महिलाओं ने शनिवार को इस कारोबार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। शनिवार की सुबह महिलाओं ने लाठी-डंडे के साथ घर में घुसकर शराब निकाली साथ ही प्रदर्शन कर महिलाओं को जागरूक कर एकता दिखाई। महिलाओं की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर 20 लीटर शराब भी बरामद किया।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमिला ग्राम सभा अंतर्गत भटौली निवासी अजय यादव (30) पुत्र कैलाश व भटमिला निवासी हिरन राजभर (28)पुत्र टिम्मल राजभर की किन्हीं कारणों से मौत हो गई थी। इस मौत को गांव की महिलाएं अवैध शराब को ही असली कारण मान रही हैं और तभी से आक्रोशित हैं।
शनिवार को गांव की शोभा, रामवती, लालमुनी, कौशल्या, गीतादेवी, मंजू, बसंती आदि दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने राजभर बस्ती व हरिजन बस्ती तथा जलालीपुर हरिजन बस्ती में शराब बेचने वालों के घरो में घुसकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक व्यक्ति के घर से 8 बोतल शराब, घूरा के घर से 10 लीटर, बिहारी के घर से 5 लीटर, लल्लन के घर से 5 लीटर, शीला पत्नी प्रभु से 10 बोतल, प्रभावती पत्नी रामकरन से 20 बोतल शराब निकलवा कर वहीं नष्ट किया। महिलाओं में शामिल प्रेमी, मीरा, बेईली, चनवती, चनरमी आदि ने बताया कि दो दशक से यहां अवैध कच्ची शराब बिक रही है। लाख कोशिश के बावजूद भी कारोबारियों पर लगाम नहीं लग सका।