फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Anger against terrorist attack, candle march taken out

Mau News: आतंकी हमले के विरोध में आक्रोश, निकाला कैंडल मार्च

Thu, 24 Apr 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Anger against terrorist attack, candle march taken out
मऊ। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जिले के लोग आक्रोशित हैं। नगर सहित जिले के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने मशाल जुलूस, शोकसभा कर विरोध दर्ज कराया। साथ ही केंद्र सरकार से आतंकियों और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की गई। दोहरीघाट: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में दोहरीघाट जन जागरण मंच के तत्वावधान में बुधवार की देर शाम मशाल जुलूस निकाल कर आक्रोश जताया। आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आक्रोशित लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इस दौरान लोगों ने आतंकवाद पर कड़ा विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विनय जायसवाल, चंद्रप्रकाश साहू, आजाद जायसवाल, उज्ज्वल जायसवाल, अविनाश गुप्ता उर्फ (लक्की), विनय जायसवाल, राकेश, चंदन आदि उपस्थित रहे। चिरैयाकोट: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। खाकी बाबा कुटी के अध्यक्ष अविनाश लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में निकली कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने आतंकी घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान अविनाशलाल श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, राजकुमार दुबे, नौशाद कुरैशी, मनोज आदि शामिल रहे। मधुबन: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमला के विरोध में बुधवार की देर शाम मधुबन बाजार के व्यपारियों ने अपना जोरदार विरोध जताया। अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर उतरे। पाकिस्तान मुर्दाबाद की जमकर नारेबाजी किया। हमला में शहीद हुए निर्दोष लोगों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही कैंडल मार्च निकाल कर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष बब्लू ठठेरा ने कहा कि यह एक कायरतापूर्ण कार्य है। घटना की जितनी निंदा की जाए कम ही है। इस दौरान अमित कुमार गुप्त, धरमू ठठेरा, आलोक मल्ल, विवेक जायसवाल, रोहित गुप्त, राहुल मद्देशिया, राहुल मल्ल, पिंटू गुप्त आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

पहलगाम हमले पर चिकित्सकों ने किया विरोध-प्रदर्शन

मऊ। विकास के पथ पर बढ़ रहे कश्मीर की घाटी में कायराना तरीके से किए गए हमले से पूरा देश आक्रोशित है। विश्व समुदाय से मिल रहे समर्थन के साथ ही सरकार की ओर से प्राथमिक स्तर पर उठाए जा रहे कदमों से आगे बढ़कर पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को जड़ से समाप्त करना होगा। चिकित्सक डाॅ संजय सिंह ने यह विचार बृहस्पतिवार को पहलगाम हमले के विरोध में व्यक्त किया। कहा कि शुक्रवार की शाम को जन आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। फातिमा चौराहा, गाजीपुर तिराहा होते यह यात्रा गायत्री शक्तिपीठ पर संपन्न होगी। जहां आतंकी हमले में मारे गए गतात्माओं की शांति के लिए यज्ञ किया जाएगा। इस दौरान शारदा नारायण हास्पिटल के सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed