फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Anganwadi worker dies after being crushed by a dumper

डंपर से कुचलकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत

Thu, 24 Jun 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker dies after being crushed by a dumper
मुहम्मदाबाद गोहना-आजमगढ़ मार्ग पर स्थित तहसील के सामने बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक सवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की डंपर से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हिंडोला गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंद्रावती (50) पत्नी हरेंद्र सिंह परिवार के एक सदस्य के साथ बाइक से आजमगढ़ की तरफ जा रही थी। इस दौरान तहसील के सामने बाइक अनियंत्रित होने पर इंद्रावती गिर गई। सिक्स लेन निर्माण के लिए सामान ले जा रहे एक डंपर से कुचल कर इंद्रावती की मौके पर ही मौत हो गई। महिला का कमर के ऊपर का हिस्सा पूरी तरह से कुचल गया था और पहचानना मुश्किल हो गया। बाइक चला रहे युवक भी सदमाग्रस्त हो गया। युवक को अस्पताल भेजकर इलाज कराया जा रहा है। कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि दुर्घटना के बाद वाहन को पकड़ लिया गया है। चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed