{"_id":"69936aeecbfc5867a6053139","slug":"anamika-received-the-first-vaccine-12572-were-vaccinated-on-the-first-day-mau-news-c-295-1-mau1025-140980-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अनामिका को लगा पहला टीका, पहले दिन 12572 का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अनामिका को लगा पहला टीका, पहले दिन 12572 का टीकाकरण
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय घोसी भाग एक में एमआर का टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी।संवाद
मीजिल्स एवं रूबेला (एमआर) उन्मूलन के लिए सोमवार को टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की कुल 229 टीम ने कक्षा एक से पांच तक के 12572 बच्चों का टीकाकरण किया।
जिले के सभी प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय और मदरसा में बच्चों को एमआर वैक्सीन से आच्छादित किया गया। अभियान 27 फरवरी 2026 तक चलेगा।
सीएमओ डा. संजय गुप्ता ने नगर के इमिलिया स्थित एक निजी स्कूल में फीता काटकर सत्र का उद्घाटन किया। अनामिका नाम बालिका को जिले का पहला टीका लगाया गया।
बताया कि सोमवार को आरंभ होने वाला टीकाकरण अभियान आगामी 27 फरवरी तक चलेगा। हर स्कूल में विशेष सत्र, एएनएम व आशा की अनिवार्य उपस्थिति थी। एएनएम अपने-अपने क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों एवं मदरसों का माइक्रोप्लान तैयार कर प्रतिदिन 100 से 126 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है।
जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या अधिक होगी, वहां अतिरिक्त सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर मौके पर एसएमओ डा. सलीम खान, डीएमसी बलवंत और अर्बन कोऑर्डिनेटर देवेंद्र यादव, राजेश मिश्रा और प्रधानचार्य, अध्पापक और बच्चे उपस्थित थे।
विज्ञापन
एमआर टीकाकरण अभियान के तहत 613 बच्चों को लगा टीका
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के नेतृत्व में सोमवार को एमआरटीकाकरण अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत 613 बच्चों का टीकाकरण किया गया। बच्चों एवं शिक्षकों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एचके पंकज ने बताया कि एमआर टीकाकरण अभियान शासन की प्राथमिक स्वास्थ्य योजनाओं में शामिल है। अभियान के दौरान अमीरूल हसन, एजाज अहमद, करुणा देवी, रामसिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।