{"_id":"60d615928ebc3e834c0be77a","slug":"amrit-yojana-drinking-water-project-was-to-be-started-at-four-places-after-the-deadline-only-two-places-started-mau-news-vns596917966","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत योजना: चार जगह शुरू होनी थी पेयजल परियोजना, समय सीमा बीतने के बाद केवल दो जगहों पर हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत योजना: चार जगह शुरू होनी थी पेयजल परियोजना, समय सीमा बीतने के बाद केवल दो जगहों पर हुई शुरू
विज्ञापन
मऊ नगर पालिका के चार वार्डों में अमृत योजना के तहत बनाई जा रही पेयजल परियोजना में दो ही परियोजना समय सीमा बीतने के बाद शुरू हो सकी है। जबकि दो वार्डों में अब भी योजना अधूरी पड़ी है। हालात यह है कि इन वार्डों के लोगों को बारिश में दूषित पेयजल पर निर्भर होना पड़ रहा है। उधर योजना को पूरा करने वाले जिम्मेदार पूरी जिम्मेदारी ठेकेदार के ऊपर डालकर पल्ला झाड़ रहे है। ऐसे में इन वार्डो के हजारों लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि दो वार्डो में बीते नवंबर माह से योजना शुरू होने के बाद पेयजल आपूर्ति से वहां के स्थानीय निवासियों को दूषित जल की समस्या से निजात मिली है।
नगर पालिका के बेलबसिया, भदेसरा, परदहा तथा बकवल में अमृत योजना के तहत करीब 25 करोड़ की राशि से इन चारों जगहों पर चार ओवरहेड टैंक, 11 ट्यूबेल के साथ घर घर पहुंचाने के लिए 90 किमी पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया। कार्यदायी संस्था जलनिगम द्वारा यह कार्य जनवरी 2021 तक पूरा किया जाना था। लेकिन समय सीमा बीतने के बाद केवल बेलबसिया तथा भदेसरा में ही पेयजल आपूर्ति शुरू हो सकी है।
इन दोनों जगहों पर पेयजल योजना शुरू होने से यहां की करीब 15 हजार की आबादी को दूषित जल की समस्या से निजात मिली है। वहीं परदहा तथा बकवल में बनाया जा रहा ओवरहेड टैंक तथा ट्यूबेल और पाइप लाइन बिछाने का कार्य अब भी अधूरा पड़ा है। इन दोनों जगहों पर 50 फीसदी ही कार्य पूरा हो सका है। निर्माण कार्य बीते छह माह से ठप पड़ा है, इसको लेकर जलनिगम द्वारा कई बार ठेकेदार को चेतावनी देने के साथ लिखा पढ़ी की कार्रवाई किया जा चुका है। उधर इन दोनों जगहों पर पेयजल योजना शुरू नहीं होने से यहां की करीब 12 हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है।