फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Amrit Yojana: Drinking water project was to be started at four places, after the deadline, only two places started

अमृत योजना: चार जगह शुरू होनी थी पेयजल परियोजना, समय सीमा बीतने के बाद केवल दो जगहों पर हुई शुरू

Fri, 25 Jun 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Amrit Yojana: Drinking water project was to be started at four places, after the deadline, only two places started
मऊ नगर पालिका के चार वार्डों में अमृत योजना के तहत बनाई जा रही पेयजल परियोजना में दो ही परियोजना समय सीमा बीतने के बाद शुरू हो सकी है। जबकि दो वार्डों में अब भी योजना अधूरी पड़ी है। हालात यह है कि इन वार्डों के लोगों को बारिश में दूषित पेयजल पर निर्भर होना पड़ रहा है। उधर योजना को पूरा करने वाले जिम्मेदार पूरी जिम्मेदारी ठेकेदार के ऊपर डालकर पल्ला झाड़ रहे है। ऐसे में इन वार्डो के हजारों लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि दो वार्डो में बीते नवंबर माह से योजना शुरू होने के बाद पेयजल आपूर्ति से वहां के स्थानीय निवासियों को दूषित जल की समस्या से निजात मिली है।
विज्ञापन

नगर पालिका के बेलबसिया, भदेसरा, परदहा तथा बकवल में अमृत योजना के तहत करीब 25 करोड़ की राशि से इन चारों जगहों पर चार ओवरहेड टैंक, 11 ट्यूबेल के साथ घर घर पहुंचाने के लिए 90 किमी पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया। कार्यदायी संस्था जलनिगम द्वारा यह कार्य जनवरी 2021 तक पूरा किया जाना था। लेकिन समय सीमा बीतने के बाद केवल बेलबसिया तथा भदेसरा में ही पेयजल आपूर्ति शुरू हो सकी है।
विज्ञापन

इन दोनों जगहों पर पेयजल योजना शुरू होने से यहां की करीब 15 हजार की आबादी को दूषित जल की समस्या से निजात मिली है। वहीं परदहा तथा बकवल में बनाया जा रहा ओवरहेड टैंक तथा ट्यूबेल और पाइप लाइन बिछाने का कार्य अब भी अधूरा पड़ा है। इन दोनों जगहों पर 50 फीसदी ही कार्य पूरा हो सका है। निर्माण कार्य बीते छह माह से ठप पड़ा है, इसको लेकर जलनिगम द्वारा कई बार ठेकेदार को चेतावनी देने के साथ लिखा पढ़ी की कार्रवाई किया जा चुका है। उधर इन दोनों जगहों पर पेयजल योजना शुरू नहीं होने से यहां की करीब 12 हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed