फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ambulance driver's honesty: Returned woman's gold locket

एंबुलेंस चालक की ईमानदारी: लौटाए महिला के सोने के लाकेट

Sat, 12 Sep 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ambulance driver's honesty: Returned woman's gold locket
फतेहपुर मण्डाव। मधुबन तहसील क्षेत्र के फतेहपुर मण्डाव सीएचसी के 108 एंबुलेंस चालक ने ईमानदारी के मिशाल पेश करते हुये महिला मरीज का गिरा हुआ सोने का लाकेट लौटा दिया। इससे क्षेत्र उसकी प्रसंशा हो रही है। शनिवार की भोर में अलीपुर गांव निवासी 28 वर्षीय महिला का पेट दर्द होने लगा। परिजनों ने 108 को फोन किया। एम्बुलेंस लेकर चालक महिला के घर गया और उसे लेकर अ स्पताल आया। इस बीच महिला मरीज का सोने का लाकेट गिर गया।महिला और उसके परिवार वालों ने लाकेट की काफी खोजबीन किया। परिजनों ने घर पर भी लाकेट की तलाश किया। लेकिन लाकेट नहीं मिला। महिला के परिजनों ने एम्बुलेंस कर्मियों से इस बाबत पूछा तो चालक मनोज कुमार और उसके सहकर्मी राकेश चौहान ने महिला का सोने का लाकेट दे दिया। लाकेट एम्बुलेंस में ही गिर गया था। महिला को अस्पताल में शिफ्ट करने के बाद कर्मियों को एंबुलेंस में गिरा हुआ लाकेट मिला था लेकिन वे उसके मालिक की तलाश कर रहे थे । यह विश्वास होने पर कि यह लाकेट इसी महिला की ही है। एंबुलेंस के कर्मचारियों ने उस लाकेट का महिला मरीज के परिजनों को लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed