फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ambedkar damaged Ambedkar statue, resentment

मनबढ़ों ने आंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, आक्रोश

Tue, 29 Dec 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar damaged Ambedkar statue, resentment
कोपागंज थाना क्षेत्र के ढेकवारा गाँव में अराजकतत्वों द्वारा अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए ज? - फोटो : MAU
मऊ/कोपागंज। थाना क्षेत्र के ढेकवारा गांव में सड़क के किनारे स्थापित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को सोमवार की रात अज्ञात मनबढों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी मंगलवार की सुबह हुई, जिसपर ग्रामीण प्रधान के नेतृत्व में प्रदर्शन कर जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते पुलिस के आने से वो सफल नहीं हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराई। सीओ घोसी धनंजय मिश्र के आश्वासन पर प्रधान प्रतिनिधि ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर सौंपा।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के ढेकवारा गांव स्थित दलित बस्ती में सड़क के किनारे आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। सोमवार की रात किसी अराजक तत्व ने स्थापित प्रतिमा का चश्मा और एक उंगली तोड़ दिया। ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना पल भर में पूरे दलित बस्ती में फैल गई। सूचना मिलने पर प्रधान मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण प्रधान के नेतृत्व में प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-29 जाम करने की योजना बनाएं, तभी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष अजय तिवारी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण पीछे हटने को तैयार नही हुए, इस पर थानाध्यक्ष ने सूचना उच्चाधिकारियों को दिया। इस पर मौके पर भारी फोर्स की पहुंच गई। मौके पर पहुंचे सीओ घोसी ने लोगों को समझाकर शांत कराया। ग्रामीणों के शांत होने पर पुलिस ने राजमिस्त्री को बुलाकर प्रतिमा के मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है।
विज्ञापन

पहले भी प्रतिमा को किया जा चुका है क्षतिग्रस्त
कोपागंज। ढेकवारा ग्रामसभा में स्थापित प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की यह कोई पहली घटना नहीं है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष तथा अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह तीसरी घटना है। बीते तीन वर्षों से मनबढ़ों द्वारा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed