फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Allotment of toilets to the ineligible in darpnarayanpur gram panchayat

मऊः अपात्रों को कर दिया शौचालय का आवंटन, प्रधान और सेक्रेटरी से होगी रिकवरी

Sat, 23 May 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Allotment of toilets to the ineligible in darpnarayanpur gram panchayat
मऊ जिले के कोपागंज ब्लाक के दर्पनारायणपुर गांव में बनाए गए शौचालयों का भौतिक सत्यापन करने के लिए शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा पहुंचे। इस दौरान उन्हे 11 में से सात शौचालय अपात्रों को आवंटित मिले। सीडीओ ने प्रधान और सचिव से सात शौचालयों की धनराशि रिकवरी करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत कोपागंज ब्लॉक के दर्पनारायण गांव में एनएलओबी योजना के तहत शौचालयों का निर्माण किया गया था। इसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को पात्र के रुप में चयन करना था। लेकिन प्रधान और सेक्रेटरी ने मनमाने तरीके से पात्रों का चयन कर शौचालयों का आवंटन किया। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने दर्पनारायणपुर गांव पहुंचकर शौचालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान वहां बनाए गए 11 में से सात शौचालय अपात्रों को आवंटित होना पाया गया। इस दौरान शनिवार सीडीओ ने प्रधान और सचिव से शौचालय की धनराशि रिकवरी करने का आदेश जारी किया। जांच के दौरान गांव निवासी सूबेदार पुत्र दूधनाथ, गौरव कुमार यादव पुत्र केदार नाथ यादव, श्याम नारायण पुत्र स्व. दूधनाथ, चंद्रशेखर पुत्र शिवदत्त सिंह, कन्हैया पुत्र शिवदत्त सिंह, लल्लन सिंह पुत्र बासुदेव सिंह और मुसाफिर पुत्र लालू को गलत तरीके से शौचालयों का आवंटन किया गया था। सभी संपन्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा का कहना है कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक शौचालय अपूर्ण है जबकि शेष छह शौचालय पूर्ण पाए गए, लेकिन एनएलओबी योजना के तहत ऐसे व्यक्ति को शौचालय का लाभ देना था, जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले हैं। जांच के दौरान सातों व्यक्ति पात्र नहीं मिले। ऐसे में प्रधान और सचिव से रिकवरी करने का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed