फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Allotment of 17 ponds through auction

Mau News: नीलामी से 17 पोखरियों का आवंटन

Wed, 16 Jul 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Allotment of 17 ponds through auction
मधुबन। तहसील सभागार में मंगलवार को उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में पोखरियों के 10 वर्षीय पट्टे पर नीलामी की प्रक्रिया हुई। इस दौरान विकास खंड फतहपुर मंडाव और घोसी के 14 गांवों की कुल 17 पोखरियों की नीलामी की गई। नामित नीलामी अधिकारी तहसीलदार सुशील कुमार ने पारदर्शी तरीके से नीलामी प्रक्रिया को संपन्न कराया। नीलामी के लिए कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें से सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्तियों को संबंधित पोखरियों का आवंटन किया गया। प्रमुख गांवों में देवनाथपुर, पकड़ी, गजियापुर, धर्मपुर कसायर, कुंडा शरीफपुर, परवेजपुर, इनामीपुर, दरियाबाद खास आदि शामिल रहे। नीलामी प्रक्रिया के दौरान हल्का हंगामा भी देखने को मिला। तहसीलदार सुशील कुमार ने पूरी प्रक्रिया पर पैनी नजर बनाए रखी। इस अवसर पर लेखपाल शरद पांडेय, आलोक सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed