{"_id":"401a75079f08a600724922783efdd325","slug":"allocation-of-symbol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण के प्रत्याशियों को मिला प्रतीक चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण के प्रत्याशियों को मिला प्रतीक चिह्न
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय चुनाव में प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए होने वाले चुनाव के दूसरे चरण में शामिल घोसी एवं बड़रांव ब्लाक में दूसरे दिन नामांकन वापसी के बाद शेष प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्नों का भी आवंटन कर दिया गया। इस प्रकार अब घोसी में प्रधान पद के लिए 440 एवं बड़रांव में 457 प्रत्याशी मैदान में हैं।
घोसी ब्लॉक में दूसरे चरण में होने वाले ग्रामप्रधान तथा सदस्यों के चुनाव के नामाकंन के बाद पर्चा वापसी के बाद चुनाव चिन्ह लेने वालो की ब्लॉक प्रांगण में भीड़ लगी रही। प्रधान के 65 तथा सदस्य के 20 ने पर्चा वापस लिया। प्रधान पद हेतु सबसे अधिक 13 प्रत्याशी चमरियाव में तथा मात्र दो प्रत्याशी मझवारा गॉव में मैदान में है। यहां 922 सदस्यों में से 570 निर्विरोध चुना जाना तय है।
बड़रांव ब्लाक में 72 ग्राम प्रधान पदों के लिए दाखिल नामांकन में रविवार एवं सोमवार को 120 प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया। इस प्रकार यहां प्रधान पद के प्रत्याशियों की संख्या 440 हो गई। इस ब्लाक में 924 सदस्य पद के लिए 963 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। रविवार को 23 एवं सोमवार को 25 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। इस प्रकार यहां सदस्य पदों के लिए प्रत्याशियों की संख्या 917 हो गई।दूसरे दिन सभी प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्नों का भी आवंटन कर दिया गया।