{"_id":"6a55352c758b0d1df0088b97","slug":"allegations-of-corruption-in-the-amrit-sarovar-scheme-demand-for-an-inquiry-mau-news-c-295-1-mau1001-148480-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अमृत सरोवर योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अमृत सरोवर योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, जांच की मांग
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हिंदू जागरण समिति के पदाधिकारी। स्रोत- स्वयं
हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिले में अमृत सरोवर योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने जिलाधिकारी मऊ के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
समिति ने दोषी ठेकेदारों और अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की भी मांग की है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद अधिकांश अमृत सरोवर सूखे पड़े हैं या झाड़-झंखाड़ से पटे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराए गए हैं। इससे योजना की गुणवत्ता और क्रियान्वयन में लापरवाही स्पष्ट दिखती है।
वहीं, समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से योजना बदनाम हुई है। प्रांत उपाध्यक्ष राज श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने तकनीकी एवं वित्तीय जांच की मांग की।
विज्ञापन
प्रांत मंत्री रवि गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रवि सैनी, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष आर्यन सिंह और नगर अध्यक्ष रोशन सोनी ने कहा कि सरकार की छवि खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।