{"_id":"69ebb1276151fecaec01527d","slug":"allegation-of-fraud-of-rs-270-lakh-in-the-name-of-providing-job-mau-news-c-295-1-mau1002-144458-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नौकरी दिलाने के नाम पर 2.70 लाख रुपये की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नौकरी दिलाने के नाम पर 2.70 लाख रुपये की ठगी का आरोप
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा निवासी बृजमा राजभर ने शुक्रवार को एसपी को प्रार्थनापत्र देकर 2.70 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने जांच कर धनराशि वापस कराने और उचित कार्रवाई की मांग की है।
बृजमा राजभर ने आरोप लगाया कि वर्ष 2020 में शहर के निजामुद्दीनपुरा निवासी एक व्यक्ति ने नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 1.20 लाख रुपये और प्रमिला देवी से 1.50 लाख रुपये नगद लिए। यह रकम उसके आवास पर दी गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी मिली और न ही पैसा वापस किया गया।
इस मामले की शिकायत शहर कोतवाली में भी की गई, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रमिला देवी ने बताया कि पैसे की ठगी और मानसिक तनाव के कारण उनके पति की मृत्यु हो गई, जिससे वह बेहद दुखी और असहाय हैं।