फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Akhilesh 's head crown

अखिलेश के सिर ताज

Sun, 20 Dec 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 20 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh 's head crown
कस्बा स्थित संत गणिनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अखिलेश यादव, उपाध्यक्ष पर अमरनाथ चौहान, महामंत्री राजू कुमार गुप्ता और पुस्तकालय मंत्री पद के लिए नीलम शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव परिणाम के फौरन बाद ही विजयी प्रत्याशियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन



संत गणिनाथ राजकीय पीजी कालेज छात्रसंघ का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक चले मतदान के दौरान कालेज में कुल नामांकित 2788 छात्रों में से 1547 छात्र छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन



दोपहर 2 बजे से मतगणना प्रारम्भ हुई। परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखिलेश यादव ने 689 मत प्राप्त कर सौरभ यादव पंकज को 80 मतों से हराया। सौरभ को कुल 609 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपाध्यक्ष पद पर अमरजीत चौहान ने 794 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुलायम यादव 714 मत को 80 मतों से मात दिया।  महामंत्री पद पर राजू कुमार गुप्ता 430 मत को निर्वाचित घोषित किया गया।


 राजू गुप्ता ने 327 मत प्राप्त करने वाले सर्वेश यादव को 103 मतो के अंतर से हरा दिया। पुस्तकालय मंत्री पद के लिए छात्रसंध चुनाव में एकमात्र महिला प्रत्याशी नीलम शर्मा ने एकतरफा जीत हासिल किया। नीलम शर्मा ने 1206 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी सतीश कुमार 214 मत को 992 मतों के भारी अंतर से हराया।



 चुनाव परिणाम के बाद जीते प्रत्याशियों के समर्थक खुशी से झूम उठे। समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों को फूल माला से लाद दिया। परिणाम की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। कालेज को 5 जनवरी तक के लिये बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed