फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ajanta Cricket Academy defeated Jiyanpur Cricket Academy by 6 wickets.

Mau News: अजंता क्रिकेट एकेडमी ने जीयनपुर क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से हराया

Tue, 20 Oct 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ajanta Cricket Academy defeated Jiyanpur Cricket Academy by 6 wickets.
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब के मैदान पर शुक्रवार को जीयनपुर क्रिकेट एकेडमी और अजंता क्रिकेट एकेडमी सैदपुर के खिलाड़ियों के बीच 30-30 ओवरों का रोमांचक मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन

इस मैच में अजंता क्रिकेट एकेडमी सैदपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीयनपुर क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से पराजित कर दिया।
मैच में सैदपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सैदपुर के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए जीयनपुर को 24.1 ओवर में महज 107 रनों पर ही समेट दिया। जीयनपुर की ओर से युवराज ने सर्वाधिक 33 रन और सुमित ने 16 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

अतिरिक्त रनों के अलावा टीम का कोई भी अन्य बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। सैदपुर की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए निखिल और अम्बुज ने 2-2 विकेट झटके, जबकि रोहित, आदित्य और वैभव को 1-1 सफलता मिली। जीयनपुर के तीन बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

108 रनों के साधारण लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैदपुर की टीम को उनके सलामी बल्लेबाजों ने मजबूत शुरुआत दिलाई। आयुष कुमार के आक्रामक 46 रन, शिवांशु के 27 रन और रोहित के 18 रनों की बदौलत सैदपुर ने मैच को पूरी तरह अपने कब्जे में कर लिया। सैदपुर ने 17.3 ओवरों में ही 4 विकेट खोकर 108 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। जीयनपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए विपिन, अभिज्ञान और सुमित को 1-1 विकेट हासिल हुआ। ऑलराउंड/शानदार प्रदर्शन के लिए सैदपुर के अम्बुज को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मैच में अंपायर की भूमिका विद्याभूषण और अनिकेत ने निभाई, जबकि स्कोरिंग का जिम्मा आर्यन ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed