फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   agriculture

मशीन से धान की सीधी बुआई का परीक्षण

Wed, 22 Jun 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
agriculture
मऊ। कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी पर धान की सीधी बुवाई सीड ड्रिल मशीन से वैज्ञानिकों की देख रेख में बुधवार को कराई गई। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह रोपाई विधि धान की खेती के लिए उपयोगी है। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. एलसी वर्मा ने बताया कि यह योजना कृषि अनुसंधान परिषद लखनऊ द्वारा वित्त पोषित है। इसमें 75 हजार रुपयों का अनुदान है। परियोजना की निगरानी के लिए कोरटेवा एग्री साइंसेज की तरफ से गौरव सिंह सुपरवाइजर, प्रोजेक्ट आफिसर शुभम तिवारी, एवं अभिषेक भारती टेक्निकल सेवा के लिए रखे गये हैं। केंद्र के बीज प्रौद्योगिकी वैज्ञानिक डॉ. हिमांशु राय ने बताया कि डीएसआर तकनीकी किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें सीड ड्रिल मशीन से खाद और बीज एक साथ बोने का प्रावधान है। मृदा वैज्ञानिक डॉ चंदन सिंह ने बताया कि मृदा की जांच में कार्बन की मात्रा मानक के अनुरूप नहीं है तब भी सीधी बुवाई में पानी की 35 फीसदी बचत होती है। पादप रोग वैज्ञानिक लाल पंकज सिंह ने बताया कि बुवाई के 24 घंटे के अंदर खरपतवार नासी पेंड्रा मैथिली का प्रयोग किया जाना आवश्यक है। बुवाई से पूर्व बीज को दो प्रतिशत नमक के घोल के साथ डुबोकर छान लेना चाहिए। शस्य वैज्ञानिक डॉ. अंगद प्रसाद ने बताया कि एक ग्राम स्ट्रेप्टोसाईक्लिन और 12 ग्राम बविष्टिन 10 लीटर पानी में घोल बनाकर पांच किलोग्राम बीज का शोधन करने से धान की फसल में लेंढ़ा रोग नहीं लगता है। उद्यान वैज्ञानिक डा. जेके कुशवाहा ने बताया कि इस विधि द्वारा श्रम, पानी, खाद एवं मजदूर की बचत होती। मत्स्य वैज्ञानिक डा. जीडी गुप्ता ने अधिक पानी वाले खेतों धान के साथ मछली पालन कर अतिरिक्त आय अर्जित करने की तकनीक बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed