फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   agitation of electricity personnel

बिजली कर्मियों का प्रदर्शन

Fri, 20 Apr 2018 11:48 PM IST
mau news
mau news Updated Fri, 20 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
agitation of electricity personnel
प्रदर्शन करते बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ (एटक) की मऊ इकाई ने संविदा और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्या को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संगठन संविदा और सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण करने के लिए आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

 उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ (एटक) के पूर्वांचल महामंत्री सूर्यदेव पांडेय ने कहा कि विद्युत प्रबंधन लोगों को संविदा कर्मचारी के रूप में रख कर उनका शोषण कर रहा है। जिससे संविदाकर्मियों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि श्रमायुक्त प्रदेश शासन के आदेशानुसार मऊ सहित अधिकांश स्थानों पर संविदा कर्मियों को न्यूनतम वेतन नहीं मिल रहा है। मानदेय से ईपीएफ की धनराशि की कटौती तो की गई, लेकिन श्रमिकों के ईपीएफ खाते में जमा नहीं किया गया।
विज्ञापन

कर्मी ईएसआई का कार्ड नहीं बनवा पा रहे हैं। उपचार के अभाव में संविदाकर्मियो को दर-दर भटकना पड़ता है। सूर्यदेव पांडे ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के वेतन विसंगतिया भी दूर नहीं हो पा रही हैं। धरने की अध्यक्षता विजयकांत सिंह ने तथा संचालन इसरारूल हक उर्फ दरोगा ने किया। धरने में विजयकांत सिंह, पतिराम, रामाश्रय़ यादव, सुग्रीव मौर्या, , श्रीराम, राजकिशोर, राधे मुनीपाल, लियाकत, रामचंदर, कृष्ण कुमार सिंह, अजीत कुमार मौर्य, लाल जी,गामा भारती, हरिनाम, हरिकेश तिवारी, नन्हकू, शिवापति वर्मा, संजय कुमार मौय, जयराम मौर्या, अरूण सिंह, यशवंत सिंह, विजयी राम, राजेश शर्मा, अर्जुन भारती, सूरज शर्मा, विनित कुमार पांडेय, दिलीप कुमार, मुन्ना यादव, रामसरण, अभिमंयु यादव, रामबचन आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed