फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   again surpassed

स्थिर होने के बाद फिर हुई लाल निशान पार

Sun, 14 Aug 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 14 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
again surpassed
बाढ़
लगातार पांच दिनों तक घाघरा का जलस्तर स्थिर रहने के बाद रविवार को नदी के खतरा बिंदु पार करते ही कस्बा सहित तटवर्ती इलाकों में खलबली मच गयी है। नदी के उग्र रुप धारण करने से दोहरीघाट नगर के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। मुक्तिधाम के पास श्मशान घाट का आधा हिस्सा नदी में विलीन होने के बाद भी कटान समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन



लगातार पांच दिनों तक घाघरा का जलस्तर खतरा बिंदु पर स्थिर रहने के बाद एकाएक नदी का जलस्तर में 10 सेमी वृद्धि होने से कस्बावासियों सहित तटवर्ती इलाके के लोगों की धड़कनें बढ़ती ही जा रही है।  नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो रविवार को नदी के जलस्तर में 10 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी 70 मीटर पर बह रही है। शनिवार को नदी का जलस्तर 69.90 मीटर रहा। गौरीशंकर घाट पर खतरा बिंदु 69.90 मीटर आंका गया है।
विज्ञापन



मुक्तिधाम क पास श्मशान घाट के दक्षिण कटान तेज हो गयी है। श्मशान घाट  का आधा हिस्सा नदी में विलीन हो चुका है। भारतमाता मंदिर पर घाघरा की प्रलयंकारी लहरें किनारों पर टक्कर मार रही हैं।  जिससे मंदिर पर खतरा बढ गया है। नदी के उग्र रुप धारण करने से मुक्तिधाम सहित नगर की दुर्गा मंदिर शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर ,लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला ,डीह बाबा का मंदिर, खाकी बाबा की कुटी आदि धरोहरे एक बार पुन: खतरे में पड गयी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



खतरा बिंदु  पार होते ही नदी का पानी तटवर्ती इलाको में तेजी से घुसने लगा है जिससे हजारों एकड फसल पानी में डूब गयी है। घाघरा केे तटवर्ती इलाके धनौली रामपुर, नईबाजार, नौली, चिऊटीडांड़, बहादुरपुर, पतनई, ठाकुरगांव, सरया बीबीपुर, गोधनी ,गौरीडीह जमीरा चौराडीह, कोरौली बेलौली पाउस, चंद्राबारी, सूरजपुर रसुलपुर आदि गांवो के लागों की बेचैनी बढ़ गयी है। नदी द्वारा कहर बरपाने के बाद भी कटान समस्या का समाधान ढूढा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed