{"_id":"69011dbb5961e61d9f08ee51","slug":"after-the-theft-the-lock-of-the-neighbors-house-was-broken-and-the-people-fled-after-hearing-the-noise-mau-news-c-295-1-mau1001-135555-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चोरी के बाद पड़ोसी के घर का तोड़ा ताला, आहट पाकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चोरी के बाद पड़ोसी के घर का तोड़ा ताला, आहट पाकर भागे
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव स्थित एक मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।संवाद
- हलधरपुर के मुबारकपुर गांव का मामला, छठ करने देवरिया गया था परिवार, ताला तोड़कर नकदी और गहने चोरी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र की मुबारकपुर ग्राम पंचायत निवासी सेवानिवृत शिक्षक विजेंद्र त्रिपाठी के बंद पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाया। त्रिपाठी का परिवार छठ करने देवरिया गया हुआ था। चोरों ने 15 हजार रुपये नकद और सोने चांदी के गहने चुरा लिए। वहीं बगल में पिंटू गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे, लेकिन बाहर किसी के आने की आहट पाकर भाग गए।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विजेंद्र त्रिपाठी मुबारकपुर ग्राम पंचायत में मऊ-बलिया मार्ग पर मकान बनाकर रहते हैं। छठ पर्व मनाने बीते 25 अक्तूबर को पूरा परिवार देवरिया बहु रीति त्रिपाठी के यहां गया था। मुख्य मार्ग पर बंद घर देख सोमवार तड़के चोर गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। आलमारी में रखे 15 हजार रुपये नकद, सोने का दो जोड़ी गहने, चार पायल उठा ले गए। वहां से घटना को अंजाम देने के बाद चोर बगल में पिंटू गुप्ता के घर पहुंचे। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर कुछ चोर अंदर गए। एक चोर बाहर छिपकर निगरानी कर रहा था। तभी विपरीत दिशा में रहने वाली महिला ने चोरों को देख लिया, इतने में सभी वहां से भाग गए। सूचना पाकर सोमवार की सुबह सीओ मधुबन अभय सिंह, थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।