फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After the maternal death, commotion

प्रसूता की मौत के बाद फूटा परिवारीजन का गुस्सा

Sun, 11 Oct 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 11 Oct 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
After the maternal death, commotion
बनियाबान मोड़ पर संचालित नर्सिंग होम के खिलाफ एक प्रसूता के परिवारीजन का गुस्सा रविवार को बाहर आया। नर्सिंगहोम में ही दो सप्ताह पूर्व प्रसूता की डिलीवरी हुई ।
विज्ञापन



इसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन फिर हालत खराब होने पर परिवारीजन उसे वाराणसी ले गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनने के बाद परिवारीजन ने नर्सिंगहोम पर हंगामा किया और इसकी शिकायत सीएमओ से की।
विज्ञापन



 थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नत्थूपुर की सीमा पत्नी सतपाल को 26 सितंबर को डिलीवरी के लिए मधुबन के बनियाबान मोड़ पर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



आपरेशन से डिलीवरी हुई। आठ दिन अस्पताल में रखने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया। परिवारीजन के अनुसार सीमा को अस्पताल में भर्ती कराते समय कराई गई जांच में आवश्यकता से काफी कम यानी कुल 6.30 यूनिट ही रक्त था।


परिवार वाले  महिला को हायर सेंटर रेफर करने या खून चढ़ाने की बात कहते रहे। लेकिन डॉक्टर ने कहा की घबराने की बात नहीं है, प्रसव के बाद  सब ठीक हो जाएगा। लेकिन दो-तीन दिन बाद से ही महिला के शरीर में सूजन होने लगी। डॉक्टर ने इसपर ध्यान नहीं दिया। डाक्टर ने आठ दिन बाद सीमा का टांका काटकर छोड़ दिया।


 लेकिन इस बीच सीमा की तबीयत बिगड़ती चली गई। डॉक्टर की सलाह के मुताबिक परिवारीजन महिला को दवा देते रहे। नौ तारीख को जब ज्यादा तबियत खराब हुई तो परिवारीजन ने उसे जिला मुुख्यालय स्थित फातिमा अस्पताल ले गए। लेकिन वहां सीमा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे भर्ती नहीं किया गया। इसपर उसे बीएचयू ले जाया गया। यहां भी उसे एडमिट नहीं किया गया।



परिवार वाले उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। लेकिन वहां पहुँचते ही रविवार की सुबह प्रसूता ने दम तोड़ दिया। इस बात की सूचना जैसे ही परिवारीजन को मिली तो वे आक्रोशित हो गए। सुबह से ही अस्पताल पर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। हंगामा देख आसपास के दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए। मामला बिगड़ता देख किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पुलिस  ने पहुंचकर हंगामा  शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed