फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After the death of the mother and daughter, the injured mother-in-law also passed away.

Mau News: मां-बेटी की मौत के बाद घायल सास ने भी तोड़ा दम

Thu, 22 Jan 2026 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
After the death of the mother and daughter, the injured mother-in-law also passed away.
सरायलखंसी थाना क्षेत्र ताजोपुर में बोलेरो की चपेट मे आने  के बाद इलाज के दौरान वृद्ध महिला की म
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर स्थित बाबा का पूरा गांव निवासी रीता देवी (50) और बेटी गोल्डी राजभर (24) की मौत के तीन दिन बाद घायल सास लक्षमिनिया देवी (80) ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत से गांव में मातम पसर गया। पत्नी और बेटी की अर्थी को कंधा देने के बाद गोपाल राजभर ने चार दिन बाद मां की अर्थी को कंधा दिया।
विज्ञापन

बाबू का पूरा निवासी रीता देवी, बेटी गोल्डी राजभर, पड़ोसी मुखिया राजभर (70) और बहन के बेटे शिवम राजभर (25) के साथ घर के बाहर धूप में बैठी थीं। उसी दौरान गांव निवासी राजन बोलेरो लेकर वहां से गुजर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां बैठे सभी को रौंद दिया था और कुछ दूरी पर जाकर बोलेरो खड़ा करके भाग गया था। गोपाल राजभर की तहरीर पर पुलिस ने अगले दिन गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
बोलेरो को जब्त कर लिया है। उधर, पुरानी रंजिश में विवाद बढ़ता देख गांव में दो दिन तक भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed