फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After the birth of a daughter, he demanded ten lakhs from the daughter-in-law's parents, even after taking three lakhs, he was beaten up

Mau News: बेटी पैदा होने पर बहू के मायके से मांगे दस लाख, तीन लाख लेने के बाद भी मारापीटा

Fri, 20 Sep 2024 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
After the birth of a daughter, he demanded ten lakhs from the daughter-in-law's parents, even after taking three lakhs, he was beaten up
बलिया जिले के थाना सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम कठौरा निवासी सोनी राय की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति, सास, ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोनी ने बताया कि उसका विवाह 28 नवंबर 2019 को कोपागंज थाने के गांव रईसा निवासी मनीष राय के साथ से हुआ था। पांच सितंबर 2020 को एक लड़की व 16 जून 2023 को एक लड़का भी पैदा हुआ। आरोप है कि लड़की पैदा होने के बाद से ही पति, सास, ससुर गाली गलौज और मारपीट करने लगे। साथ ही लड़की होने पर 10 लाख रुपये दहेज मांगे। दबाव में आकर माता पिता ने तीन लाख रुपये दे दिए। इसी बीच सोनी को लेकर उसका पति जालंधर चला गया, जहां पति एक हॉस्पिटल में और सोनी एक निजी बैंक में काम करने लगे। वहां भी पति आए दिन मारता पीटता था। 9 सितंबर 2024 को सोनी के बैंक मैनेजर के फोन करने पर उसका भाई विजेंद्र राय जालंधर से 13 सितंबर को रईसा लेकर आ गया। सोनी ने अपने भाई को बताया कि 10 लाख रुपये दहेज के लिए पति, सास, ससुर फिर मारपीट रहे हैं। यह सुनते ही वह रईसा पहुंचा। ससुराल वालों ने कहा कि 10 लाख रुपये दहेज दो वर्ना तुम्हारी बहन को मारकर फेंक देंगे। तब उसने 112 नंबर फोन कर पुलिस बुलाई व उनके हस्तक्षेप से अपनी बहन को लेकर अपने गांव चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed