फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After the altercation between SDM and advocate, the fight

एसडीएम और अधिवक्ता के बीच कहासुनी के बाद मारपीट

Sat, 14 Aug 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
After the altercation between SDM and advocate, the fight
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील पर एसडीएम द्वारा अधिवक्ता से दुर्व्यवहार के बाद धरना पर बैठे अधिवक्ताओ? - फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील में शनिवार को एक अधिवक्ता और उप जिलाधिकारी के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना के बाद वकीलों ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की व उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी। एसडीएम के अनुसार, मारपीट नहीं, कहासुनी हुई थी। बरईपुर मोहल्ला निवासी रामसिंह की शांतिभंग की धारा में जमानत खारिज कर बृहस्पतिवार को एसडीएम ने जेल भेज दिया था। रामसिंह की जमानत के लिए शनिवार को उसकी पत्नी एसडीएम चेंबर में अधिवक्ता अर्शे आलम के साथ गई थी। महिला ने बताया कि जमानत के नाम पर अधिवक्ता ने उससे सात हजार रुपये लिए हैं। इस पर एसडीएम ने अधिवक्ता से महिला के गरीब होने का हवाला देते हुए ली गई रकम वापस करने को कहा। इस पर एसडीएम और अधिवक्ता के बीच कहासुनी हो गई। अधिवक्ता अर्शे आलम ने कहा कि एसडीएम आशुतोष राय ने उनकी पिटाई की। होमगार्डों को बुलाकर डंडे से भी मारा। जानकारी होने पर सीओ राजकुमार सिंह और कोतवाल नीरज पाठक मौके पहुंचे गए। उप जिलाधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि एक गरीब महिला से उनके नाम पर अधिवक्ता ने पैसे ले लिए थे। जानकारी के लिए अधिवक्ता को चेंबर में बुलाया तो टी शर्ट और लोअर पहने आए एक व्यक्ति ने उनके साथ अमर्यादित आचरण किया। उसे धक्का देकर बाहर निकलवाया गया। उसके अधिवक्ता होने की जानकारी नहीं थी। तहसील बार संघ के अध्यक्ष खालिद जमाल ने कहा कि एसडीएम का यह कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री को घटना की जानकारी दी गई है। अगली कार्रवाई के लिए सोमवार को बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed