{"_id":"6713b66fa042c70afe083230","slug":"after-a-case-was-filed-against-him-ghosi-mp-said-that-efforts-are-being-made-to-save-the-misbehaving-doctor-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau:घोसी सांसद खुद पर मुकदमा दर्ज होने के बाद बोले बदसलूकी करने वाले चिकित्सक को बचाने का प्रयास किया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau:घोसी सांसद खुद पर मुकदमा दर्ज होने के बाद बोले बदसलूकी करने वाले चिकित्सक को बचाने का प्रयास किया जा रहा
Sat, 19 Oct 2024 07:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 19 Oct 2024 07:09 PM IST
सार
मऊ के जिला अस्पताल में निरीक्षण के बाद घोसी सांसद राजीव राय से चिकित्सक की झड़प होती है और उसके बाद चिकित्सक की ओर से सांसद के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाता है। सांसद सामने आए और कहा कि जनता की समस्या को लेकर सदन में आवाज बुलंद करूंगा।
विज्ञापन
घोसी सांसद राजीव राय
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
घोसी सांसद राजीव राय खुद पर मुकदमा दर्ज होने के बाद सामने आए और कहा कि मैं जिला अस्पताल गया चैंबर में गया डाक्टर बैठे थे दलाल बैठे थे आखिरी कमरे में पहुंचे तो देखा तो मरीज परेशान है।
विज्ञापन
कहा सभी नाराज थे डाक्टर से सिर्फ इतना ही कहना चाह रहा था कि डाक्टर को समझााने गया तो बदतमीजी करने लगा । मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने नोटिस जारी कर डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग शासन से की है ।
विज्ञापन
कहा ये चाहे कितना कर लें न तो जनता को लूटने दूंगा और सदन तक आवाज उठाउंगा। सीएम से संज्ञान लेने की गुहार लगाई। कहा जिन लोगों ने इसे संरक्षण दिया है उन्हें जनता कहां खड़ा करेगी ये सोच लें। ऐसे डाक्टर पर जिस पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि मऊ जिला अस्पताल के स्थलीय निरीक्षण के दौरान चिकित्सक और सांसद के बीच बहस होने के बाद चिकित्सक की तहरीर पर सांसद राजीव राय के खिलाफ थाना सरायलखंसी में मामला दर्ज किया जाता है।
सांसद इसके पीछे किसी और को मान रहे हैं और कह रहे हैं कि इसकी आवाज सदन तक उठाएंगे।