फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Advocates will not work in SDM court

एसडीएम न्यायालय में कार्य नहीं करेंगे अधिवक्ता

Thu, 02 Sep 2021 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Advocates will not work in SDM court
तहसील मुहम्मदाबाद गोहना में एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर वकीलों द्वारा गत 16 अगस्त से न्यायालय का बहिष्कार और धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी को लेकर तहसील बार एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को खालिद जमाल खान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डीएम के आश्वासन पर अधिवक्ता आगामी सात सितंबर तक एसडीएम न्यायालय को छोड़कर अन्य सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्य करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन पर यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि अधिवक्ता और मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के उपजिलाधिकारी के बीच हुए विवाद के बाद अधिवक्ता हड़ताल पर हैं और सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर रहे हैं। बुधवार को सेंट्रल बार और सभी तहसीलों के अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ कार्यवाई को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

अध्यक्ष खालिद जमाल और मंत्री लाल बहादुर ने बताया कि मौजूदा समय में एसडीएम आशुतोष राय ट्रेनिंग के लिए बाहर गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा उन्हें यहां से हटाने का आश्वासन दिया गया है। उसको देखते हुए अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से आगामी सात सितंबर तक एसडीएम न्यायालय को छोड़कर अन्य सभी न्यायालयों में कार्य करने का निर्णय लिया है। बैठक में महेश यादव, महेंद्र राय, संजय उपाध्याय, असीत पाठक, सुधीर श्रीवास्तव, प्रदीप पांडे, ललन सिंह, विनय श्रीवास्तव, संतोष व रामकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed