{"_id":"638a4f893f44223ede2d3e30","slug":"advocates-protest-demanding-transfer-of-sdm-mau-news-vns6865034123","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन
मधुबन। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी पर फाइलों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को
तहसील अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने धरना दिया।
इस दौरान धरन को संबोधित करते हुए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि उपजिलाधिकारी अपने चहेते कर्मचारियों को अपनी केबिन में बैठाकर प्रशासनिक कार्य संचालित कर रहे हैं। इससे न्याय व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मंत्री अविनाश मल्ल ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को क्रमवार रखा।
धरना सभा को पूर्व अध्यक्ष धनंजय पांडेय, अरुण कुमार तिवारी, पूर्व मंत्री तारिक जमील, पारस यादव, संजय यादव, सत्यराम यादव आदि ने संबोधित किया। सभी अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि जब तक उपजिलाधिकारी का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर अखिलेश पांडेय, संतोष पांडेय, संतोष तिवारी, प्रदीप मिश्रा, कृष्णमुरारी सिंह, धनंजय पाठक, राणा प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।