फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Advocates created ruckus over non-acceptance of preamble

Mau News: प्रस्तावना न मानने पर अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

Mon, 08 Jan 2024 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Advocates created ruckus over non-acceptance of preamble
मुहम्मदाबाद गोहना। अधिवक्ताओं द्वारा प्रस्ताव को एसडीएम/ न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा इंकार करने से नाराज अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी न्यायालय का बहिष्कार करते हुए हंगामा किया। साथ ही नारेबाजी किया। बाद में बैठक कर उप जिलाधिकारी न्यायालय का बहिष्कार करने तथा धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहना तहसील बार के वरिष्ठ सदस्य अली अकरम के भतीजे की रोड एक्सीडेंट में मौत की सूचना पर अधिवक्ताओं ने सोमवार को कार्य से विरत रहने का शोक प्रस्ताव दिया। तहसील में न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव ने प्रस्ताव को मानने से इंकार करते हुए कोर्ट पर मुकदमों की कार्रवाई जारी रखा। इस पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सभी अधिवक्ता अधिवक्ता के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे ऐसे में कार्य करना संभव नहीं है। लेकिन उप जिलाधिकारी ने न्यायालय का कार्य जारी रखने की बात कही। न्यायिक मजिस्ट्रेट के रवैया से नाराज अधिवक्ताओं ने कोर्ट के सामने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया और विरोध में नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed