फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Advocates abstaining from judicial work on the call of the Bar Council in protest against the murder

हत्या के विरोध में बार काउंसिल के आह्वान पर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Wed, 20 Oct 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Advocates abstaining from judicial work on the call of the Bar Council in protest against the murder
मऊ। शाहजहांपुर में कचहरी परिसर में हुई अधिवक्ता की हत्या के विरोध में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आवाह्न पर जिले के अधिवक्ताओं ने बुधवार को विरोध दिवस मनाते हुए पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों ने अपनी मांगों के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त प्रदेश की कचहरियों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की मांग किया । सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को संघ के पुस्तकालय भवन मे बार के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय की अध्यक्षता मे हुई। इसमें शाहजहांपुर में हुई अधिवक्ता की हत्या के विरोध में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। साथ ही अपनी मांगों के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उधर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी शाहजहांपुर में हुई अधिवक्ता की हत्या की घटना के विरोध में बार काउंसिल के आह्वान पर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। तथा मांगों के संबंध में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। तहसील सदर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर शाहजहांपुर में हुई अधिवक्ता की हत्या के विरोध में पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। तथा अपनी मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन में अधिक्ताओं ने कोर्ट का किया बहिष्कार
मधुबन। शाहजहांपुर में कोर्ट के भीतर हुए अधिवक्ता की हत्या का विरोध अब जिले में भी शुरू हो गया है। बुधवार को मधुबन तहसील अधिवक्ता संघ इस घटना के विरोध में तहसील के दोनों कोर्ट का वहिष्कार करतें हुए बदमाशों के गिरफ्तारी एवं अधिवक्ता सुरक्षा कानुन को लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी रामभवन तिवारी को ज्ञापन सौंपा। तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी तथा मंत्री तारिक जमील के नेतृत्व में बुधवार को अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहते हुए प्रदर्शन किया।
इस दौरान अध्यक्ष अरुण ने कहा कि कोर्ट जैसे सुरक्षित जगह पर भी अधिवक्ता की हत्या होने की घटना सरकार के कार्य प्रणाली के साथ सुुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न उठ रहा है। वहीं मंत्री तारिक़ जमील ने कहां कि अपराधी बेलगाम है लेकिन सरकार प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के दावे कर रही है, बोले कि अधिवक्ता की हत्या ने सरकार के दावों की पोल खोल दिया है।

विरोध प्रदर्शन को रमेश पांडेय, महेंद्र गुप्ता, जगदीश सिंह ने भी संबोधित किया। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर पत्रक किया एसडीएम रामभवन तिवारी को ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में रमेश मिश्रा, अखिलेश पांडेय, शिवप्रकाश सिंह, फुलचंद साहनी ,राणा प्रताप सिंह, सतेंद्र पांडेय, रामाश्रय यादव, अविनाश मल्ल, संतोष कुमार पांडेय, आनंद त्रिपाठी आदि अधिवक्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed