फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Adoration of Mother Scandamata on the fifth day

पांचवें दिन की मां स्कंदमाता की आराधना

Sat, 17 Apr 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Adoration of Mother Scandamata on the fifth day
मऊ। नवरात्र के पांचवें दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने दुर्गा मंदिरों में स्कंदमाता की आराधना की गई। दर्शन पूजन को प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालु उमड़े थे। श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर सुख समृद्धि की कामना की। ग्रामीण अंचलों के कई मंदिरों पर सुविधाओं का अभाव रहने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नवरात्र के पांचवें दिन नगर के शीतला माता मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न इलाकों के देवी मंदिरों मेें देवी मां के दर्शन को श्रद्धालु कतार में खड़े रहे। अपनी बारी आने पर श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मां का जयकारा गूंजता रहा। आकाश में बादल होने से श्रद्धालु मां की कृपा मान रहे थे। इस दौरान लोग मां की महिमा का बखान करते थक नहीं रहे थे। अपनी बारी कब आ गई उनको आभास तक नहीं हो सका। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित कई प्रमुख मंदिरों में सुविधाओं का अभाव होने से श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। नवरात्र में मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है बावजूद प्रशासन की ओर से बुनियादी सुविधाओं को बहाल नहीं किया जा सका है। मझवारा : क्षेत्र के सेमरीजमालपुर, पवनी, चचाईपार, इंदारा सहित विभिन्न इलाकों के देवी मंदिरों में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप पंचम स्कंदमाता की आराधना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed