फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Admission process completed for 70.42% seats in three phases of counseling

Mau News: तीन चरण की काउंसिलिंग में 70.42% सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया पूरी

Wed, 13 Aug 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Admission process completed for 70.42% seats in three phases of counseling
मऊ। जिले के तीन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एडमिशन का तीन चरण पूरा हो चुका है। चौथे चरण की काउंसिलिंग चल रही है, लेकिन अभी तक शत प्रतिशत सीटें नहीं भर पाई हैं। अब तक 70.42 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अधिकारियों का दावा है कि सभी सीटों पर एडमिशन पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में नगर के सहादतपुरा स्थित राजकीय औद्यागिक प्रशिक्षण संस्थान, मुहम्मदाबादगोहना और घोसी में पीपीपी माडल की राजकीय आईटीआई में 1163 सीटें हैं। तीन चरण की काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। चौथे चरण की काउंसिलिंग चल रही है।
विज्ञापन

आईटीआई में हुए सीटों पर एडमिशन पर नजर डालें तो नगर के सहादतपुरा स्थित राजकीय आईटीआई में कंप्यूटर आपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रीशियन पावर डिस्ट्रीब्यूशन, फिटर की सीटें फुल हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काॅस्टमोलाजी, इलेक्ट्रानिक्स मेकेनिक, फैशन डिजाइन एंड टेक्नालोजी, मेकेनिक रेफ्रीजरेशन एंड एअर कंडीशनिंग की तरफ विद्यार्थियों का ज्यादा रुझान दिखा। अब तक 468 के सापेक्ष 364 सीटों पर एडमिशन हुआ है।
राजकीय आईटीआई मुहम्मदाबादगोहना में कंप्यूटर आपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, कास्टमोलाजी, इलेक्ट्रीशियन की तरफ विद्यार्थियों का ज्यादा रुझान दिखा। 476 के सापेक्ष 261 सीटों पर एडमिशन हो चुका है।
राजकीय आईटीआई पीपीपी माडल घोसी में इलेक्ट्रीशियन में सीटें फुल हो गई है। ड्रोन पाइलट, कंप्यूटर आपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट,फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलाजी ट्रेड की तरफ विद्यार्थियों का रुझान दिखा। इन ट्रेडों में एक से दो सीटें खाली चल रही है। 219 के सापेक्ष 194 सीटों पर एडमिशन हो चुका है।

इस बाबत राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य अरुण यादव ने बताया कि चौथे चरण में एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। शासन की गाइडलाइन के अनुरुप सभी सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed