फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Administration's bulldozer on illegal construction of lorry by Shahid, close to Mukhtar Ansari

Mau News: मुख्तार अंसारी के करीबी शाहिद लारी के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Fri, 19 Jan 2024 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer on illegal construction of lorry by Shahid, close to Mukhtar Ansari
मऊ। जिला प्रशासन के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की देर शाम दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के भटकुआं पट्टी स्थित मुख्तार अंसारी के करीबी शाहिद लारी के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला। यह कार्रवाई आरबीओ एक्ट के तहत की गई कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी कई थानों की फोर्स वहां मौजूद रही।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर भू-माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। जिला प्रशासन के निर्देश पर बिना नक्शे के बने मकान पर बृहस्पतिवार की देर शाम करीब साढ़े पांच बजे जिला प्रशासन द्वारा दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के भटकुआं पट्टी स्थित मुख्तार अंसारी के करीबी शाहिद लारी के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला। दो मंजिला मकान को लेकर शिकायत की गई थी मकान बिना नक्शा के बनाया गया है। शिकायत की जांच के लिए जिला प्रशासन की तरफ से सिटी मजिस्ट्रेट को जांच के लिए नामित किया गया था। जांच के दौरान मकान का निर्माण बिना नक्शा के हाेना पाया गया। देर शाम को दो थानों की पुलिस की मौजूदगी में सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर मकान को ध्वस्त किया गया। इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मौजा भटकुआं पट्टी दयाराय मुहल्ले शाहीद लारी का मकान बिना नक्शे के बनाया पाया गया। समाचार लिखे जाने तक मकान को तोड़ने की कार्रवाई चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed