फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Administration will keep an eye on rumour mongers: DM

अफवाहबाजों पर रहेगी प्रशासन की नजर : डीएम

Sat, 16 May 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Administration will keep an eye on rumour mongers: DM
बकरीद को लेकर शुक्रवार देर शाम डीएम आनंद वर्धन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले अथवा भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वाले व्यक्तियों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी तथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने धर्मगुरुओं एवं मौलवियों से शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को जागरूक करने तथा शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा मेला क्षेत्रों में विशेष निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए तथा पूर्व से चली आ रही परंपराओं के अनुरूप ही त्योहार मनाया जाए। उन्होंने लाउडस्पीकर की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने, कुर्बानी के अवशेषों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा कुर्बानी से संबंधित फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करने की अपील की।
बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रामबाबू, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थानाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरशद जमाल, पूर्व अध्यक्ष तैयब पालकी, पूर्व विधायक इम्तियाज, व्यापार संघ से उमाशंकर ओमर, भरत लाल, संजय वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


गड्ढों को भरने, नालों की सफाई का मुद्दा उठाया
बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने घुमंतू पशुओं पर रोक लगाने, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, गड्ढों को भरने, बंद नालों की विशेष सफाई कराने तथा खुले स्थानों पर कुर्बानी न करने का मुद्दा उठाया। साथ ही त्योहार के दिन सूअरों को सुरक्षित स्थानों पर रखने, स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखने, खीरी बाग रोड पर मेला अवधि के दौरान वाहन संचालन बंद कराने, जर्जर विद्युत खंभे बदलने तथा सड़कों पर पड़ी मिट्टी एवं मलबे की सफाई कराने जैसी मांगें रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed