फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Administration demolished 52 encroachments from government land

सरकारी जमीन से 52 अतिक्रमण को प्रशासन ने कराया ध्वस्त

Fri, 12 Nov 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Administration demolished 52 encroachments from government land
कोपागंज के ग्राम सभा प्यारेपुर सलाउद्दीनपुर में बंजर जमीन पर अतिक्रमण हटाती प्रशासन की जेसीबी। - फोटो : MAU
मऊ। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्यारेपुर सलाउद्दीनपुर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए दुकान और मकानों पर शुक्रवार को प्रशासन का बुल्डोजर चला। हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए उप-जिलाधिकारी सदर और राजस्व विभाग की टीम ने बुलडोजर चलवाकर बंजर जमीन में बने कुल 52 दुकानों और मकानों को जमींदोज कर दिया। इस दौरान अतिक्रमणकारियो में हड़कंप मचा रहा। कोपागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत प्यारेपुर सलाउद्दीन पुर में वर्षों पूर्व कुछ लोगों ने गांव की बंजर जमीन पर कब्जा करते हुए उसमें दुकानें और पक्का मकान बना लिया था। गांव के बुद्धिराम, धनीराम का उनके पड़ोसी सूर्यनाथ आदि से जमीनी विवाद चल रहा था और सभी हाईकोर्ट एक दूसरे के विरुद्ध चले गए थे। इसी दरम्यान गांव के रामआधार भी हाईकोर्ट चले गए और उक्त बंजर जमीन से सम्बंधी हाईकोर्ट का डायरेक्शन लेकर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया। उपजिलाधिकारी सदर ने हाईकोर्ट के आदेश को गंभीरता से लेते हुए सभी अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध बेदखली की कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी कर दिया। शुक्रवार उपजिलाधिकारी सदर जयप्रकाश यादव, राजस्व निरीक्षक सत्येंद्र मिश्रा, लेखपाल गौरव राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कुल 52 दुकानों और मकानों को गिरवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed