फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ADM sir When did the toilet come in the account, the installment of housing

एडीएम साहब ! खाता में कब आई शौचालय, आवास क किश्त

Tue, 04 Jan 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
ADM sir When did the toilet come in the account, the installment of housing
मधुबन/फतेहपुर मंडाव (मधुबन)। मधुबन तहसील क्षेत्र के पहाड़ीपुर में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चौपाल
विज्ञापन

का आयोजन किया गया। इसमें सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने के मुहिम को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बावत जानकारी दिया। ग्राम पंचायत में शौचालय,आवास, विधवा, दिव्यांग पेशन तथा वृद्धा पेंशन, आयुष्मान योजना, पात्र गृहस्थी आदि योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए पात्र व्यक्तियों के नाम सूची में शामिल करने के लिए मातहतों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

चौपाल में आवास व शौचालय के लाभार्थियों ने खाते मे पैसा न आने की शिकायत किया। तो ग्रामीणों ने पात्र गृहस्थी, शौचालय, आवास के चयन मे गड़बड़ी का आरोप लगाया। उपजिलाधिकारी रामभवन तिवारी ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने व पालिथिन का प्रयोग न करने की सलाह दिया। इस अवसर पर तहसीलदार आनंद कन्नौजिया, आपूर्ति निरीक्षक रवि रंजन, अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह, बीडीओ कल्पना मिश्रा, भीमराव प्रसाद, सीओ उमाशंकर उत्तम, डॉ.शिवानंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed