फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ADJ sent letter to DGP to produce the witness

Mau News: एडीजे ने गवाह को पेश करने के लिए डीजीपी को भेजा पत्र

Mon, 06 May 2024 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
ADJ sent letter to DGP to produce the witness
मऊ। जिला एवं सत्र जज कोर्ट-1 अशोक कुमार ने गवाह को कोर्ट में उपस्थिति न होने पर उसे गंभीरता से लिया है। जज ने डीजीपी प्रशांत कुमार को पत्र भेजा है। साथ ही गवाह प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला को 16 मई सुबह 11:30 बजे कोर्ट में पेश होने या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से साक्ष्य के लिए उपस्थित होने का निर्देश देने को कहा है। आनंद शुक्ला अभी थाना सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ में तैनात हैं।
विज्ञापन

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। एडीजे ने डीजीपी को भेजे पत्र में लिखा है कि कोर्ट में सत्र परीक्षण संख्या 202/ 2016 अपराध संख्या 522/ 2006 स्टेट बनाम तनवीर आदि, धारा 60/ 63 आबकारी अधिनियम थाना कोतवाली का विचाराधीन है। मामले में 24 अगस्त 2016 को आरोपों का विरचन किया गया है। पत्रावली आठ वर्षों से साक्ष्य के स्तर पर लंबित है, प्रकरण में आज तक प्रथम साक्षी का बयान भी दर्ज नहीं कराया गया है। प्रकरण की प्राचीनता को देखते हुए एसपी को 26 अप्रैल 24 को संबंधित साक्षी को उपस्थित कराने के लिए पत्र भेजा गया था। लेकिन गवाह की पेशी नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed