{"_id":"64d3e7530a06cf864507c2c5","slug":"action-will-be-taken-if-negligence-is-found-in-election-related-works-mau-news-c-295-1-svns1028-1035-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चुनाव से जुड़े कार्यों में लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चुनाव से जुड़े कार्यों में लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में विधानसभा घोसी में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर समस्त नोडल अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव 2023 के संबंध में जारी अधिसूचना की विस्तृत जानकारी देते हुए समस्त नोडल अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप तैयार करने और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों को उसमें साझा करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त नोडल अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का गहनता से अध्ययन करने, चुनाव से संबंधित समस्त तैयारियां समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने आदर्श आचार संहिता के दौरान बिना अनुमति के जनपद मुख्यालय छोड़ने पर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
जिलाधिकारी ने समस्त नोडल अधिकारियों को चुनाव से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया। चुनाव से जुड़े कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र घोसी के कुल संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की जानकारी लेते हुए उप जिलाधिकारी घोसी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिसूचना जारी होने के उपरांत पूरे जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
विज्ञापन
समस्त संबंधित अधिकारी आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराएं। इसके अलावा संबंधित विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान तथा चुनाव के दौरान कोविड नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों को सह नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह सहित समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।