{"_id":"68aa14690376028a320b7789","slug":"action-taken-under-gangster-act-against-two-murder-accused-lodged-in-jail-mau-news-c-295-1-mau1002-132553-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जेल में बंद दो हत्यारोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जेल में बंद दो हत्यारोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
विज्ञापन
- 22 मई को खैरा मुहम्मदपुर निवासी रजनीश चौहान की हत्या में थे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
घोसी। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के अनुमोदन पर घोसी कोतवाली पुलिस ने जेल में बंद हत्यारोपी आकाश गुप्ता और विनीत कुमार भारती पर शनिवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 22 मई को घोसी कोतवाली क्षेत्र के खैरा मुहम्मदपुर निवासी रजनीश चौहान की हत्या में दोनों के शामिल होने का आरोप है। रजनीश के गले पर नुकीली चीज से वार के निशान थे, हत्या के 20 दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के सुखापाली गांव निवासी आकाश गुप्ता और कोतवाली क्षेत्र के खैरा मुहम्मदपुर गांव निवासी विनीत कुमार भारती अवैध तरीके से धन की कमाई कर जीवन यापन करते थे। इनके खिलाफ कई थानों में हत्या करके अवैध धन अर्जित करने और समाज विरुद्ध क्रियाकलाप के मामले में मुकदमा दर्ज है। दोनों वर्तमान में जेल में बंद हैं।