फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   accused of shooting nephew of BJP leader was caught by mau police other absconding

Mau: BJP नेता के भतीजे को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा फरार

Thu, 03 Nov 2022 09:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Nov 2022 09:02 PM IST
सार


मऊ के भीटी बाजार में बुधवार दोपहर भाजपा नेता मुन्ना दुबे के भतीजे को गोली मार दी गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही थी। गुरुवार शाम एक हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
accused of shooting nephew of BJP leader was caught by mau police other absconding
गोली लगने से घायल भतीजे का हाल जानने अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के भीटी मुहल्ले में भाजपा नेता मुन्ना दुबे के भतीजे अजय दुबे को गोली मारने के आरोपी पंकज सिंह को पुलिस ने घटना के दूसरे दिन बृहस्पतिवार की देर शाम पकड़ा। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने पंकज को शहर के बाल निकेतन क्रासिंग के पास से दौड़ाकर पकड़ा। उसके पास से पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया।

विज्ञापन


भीटी निवासी भाजपा नेता मुन्ना दुबे के भाई अशोक दुबे के बेटे अजय को मुहल्ले के पांडेय कटरा में कहासुनी के बाद पंकज सिंह ने बुधवार को अपने एक साथी के साथ गोली मार दी थी। गोली अजय की दाहिनी जांघ के आरपार हो गई। इस मामले में घायल के बयान और तहरीर के अनुसार पुलिस ने पंकज सहित दो पर केस दर्ज किया। \

विज्ञापन

पुलिस को देख भागने की कोशिश

एसपी अविनाश पांडेय के सख्त निर्देश पर हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी के लिये स्वाट और शहर कोतवाली पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश देती रही। इसी बीच पंकज की लोकेशन शहर में मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंची तो पंकज बाल निकेतन रेलवे क्रासिंग के पास झाड़ियों से गुजरता हुआ दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही उसने बंधा रोड की ओर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।  पुलिस के अनुसार पंकज सिंह कुछ दिन पूर्व अवैध असलहा रखने के मामले में जमानत पर छूट कर घर आया है। उसके चाचा सुरेश सिंह मुख्तार के करीबी हैं। मुख्तार गैंग से जुड़े होने की वजह से प्रशासन ने सुरेश की संपत्तियों को कुर्क किया है।

पंकज का दूसरा साथ अभी पुलिस के हाथ नहीं आया है।  सीओ सिटी धनंजय मिश्र ने कहा कि  अजय दुबे पर गोली चलाने का आरोपी पंकज सिंह कहीं भागने की कोशिश कर रहा था। गुरुवार देर शाम को बाल निकेतन रेलवे क्रासिंग के पास से उसे पकड़ा गया। उसके साथी को भी जल्दी पकड़ लिया जायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed