फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accused of sexual abuse on the pretext of marriage

Mau News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

Thu, 28 Aug 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Accused of sexual abuse on the pretext of marriage
मधुबन। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शादी का झांसा देर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने बुधवार की शाम अश्वनी शुक्ला सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि शादी का प्रस्ताव रखने पर फोटो वायरल कर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार, युवती का आरोप है कि मधुबन थाना क्षेत्र के परसिया जयरामगिरी गांव अश्वनी शुक्ला शादी का झांसा देकर वर्ष 2017 से शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी का प्रस्ताव रखने पर उसने गाली गलौज की। 14 अगस्त को अश्वनी के पिता, मां, भाई और बहन ने गाली देते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। अभी युवती का मेडिकल और बयान नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed